*हरिद्वार ब्रेकिंग*
हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर दिल्ली से आए युवकों पर बदतमीजी करने के आरोप, मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
बताया जा रहा है कि युवकों के रवैये से परेशान जागरूक लड़कियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शांतरशाह चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसमें सवार युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गई।
पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज कर दिया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।