ब्यौहारी: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में सोमवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में सोमावर शाम 7 बजे से जुटी है।