*होप हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज, लापरवाही से महिला की जिंदगी दांव पर*
*उरई, जालौन।* कालपी रोड स्थित होप हॉस्पिटल के डॉ. आदिल अंसारी और फातिमा अंसारी की घोर लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बच्चेदानी के ऑपरेशन में यूरिन ब्लैडर में दो जगह कट लगाने के आरोप में पीड़िता ने सीएमओ से अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और डॉक्टरों पर FIR की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है, यूरिन लीकेज बंद नहीं हो रहा है। ग्वालियर की रिपोर्ट में भी ब्लैडर में दो कट की पुष्टि हो चुकी है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई से बच रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इलाज में 2 लाख रुपये बर्बाद हो चुके हैं और अब आगे के इलाज के लिए 3-4 लाख और मांगे जा रहे हैं। गरीब मरीज को लूटने के साथ-साथ 20 हजार रुपये देकर जबरन समझौता वीडियो बनवाने का आरोप भी बेहद गंभीर है।
सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसे निजी अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे? यदि समय रहते होप हॉस्पिटल पर ताला और आरोपी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी और की जान भी जा सकती है। जनता स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
Jalaun, Jalaun | Sep 12, 2026