गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने डांगीपार से फर्जी दस्तावेज से दूसरे की जमीन अपने नाम करने वाले महिला व पुरुष को किया गिरफ्तार
खोराबार पुलिस ने दूसरे की जमीन को कूट रचित दस्तावेज के जरिए से अपने नाम कराने वाले दिनेश कुमार और लक्ष्मी देवी नाम के दो आरोपियों को डांगीपार से गिरफ्तार किया है। वादी मुकदमा को जब मालूम हुआ तो उसने अपनी जमीन का पैसा मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।