गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग में आयोजित हुआ नेशनल मैथमेटिक्स डे
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग में नेशनल मैथमेटिक्स डे का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के सभी शिक्षक तथा स्नातक, परास्नातक एवं शोध छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विजय कुमार ने किया । उन्होंने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन जी का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु में हुआ था। वे नंबर सिस्टम पर काम से जाने जाते हैं।