गोरखपुर: कोतवाली थाने पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमे में जिला अदालत ने दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई
ऑपरेशन कन्वैक्शन के तहत गोरखपुर के SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर की देखरेख में कोतवाल छत्रपाल सिंह और थाने के पैरोकार व मॉनिटरिंग सेल के प्रभावी पैरवी से जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी अमित कुमार गौड़ और चंदन को 10-10 साल की सजा और 20-20 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया है।