गोरखपुर: जर्नालिस्ट प्रेस क्लब में महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 के नागरिकों ने बन रहे बाईपास को लेकर गंभीर आरोप लगाए
आरकेबीके से लेकर सहारा स्टेट तक जल निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में बनाए जा रहे बाईपास में घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए आज झारखंडी शुक्ला नंबर 1 के स्थानीय नागरिकों ने गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि बाईपास बनाने में करोड़ो का घोटाला किया गया है और इन लोगों को उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा।