बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के तीन अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के तीन अभियुक्तों राहुल यादव उम्र 24 वर्ष, हंसराज यादव उम्र 55 वर्ष तथा लक्ष्मी उम्र लगभग 52 वर्ष सभी निवासी कंशमीरीपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को थाना क्षेत्र के कपरिया ऊसर मोड़ के पास से सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय भेज दिया।