केरसई: केरसई के तुरीटोली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
केरसई के तुरीटोली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सिकंदर मांझी नामक 32 साल के व्यक्ति की इलाज के क्रम में सिमडेगा सदर अस्पताल में शुक्रवार को 10:00 बजे मौत हो गई। भाई सुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार की देर शाम हुई बारिश में पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली उसे चपेट में ले लिया था और उसे इलाज के लिए लाया गया था जहां पर मौत हो गई।