Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

गावां वन प्रक्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव में बुधवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान दो अवैध आरा मशीन, लकड़ी के बोटों से लदा एक ट्रैक्टर, चिरान पटरा तथा अन्य उपकरण जब्त किए गए।वन विभाग के अनुसार, मामले में शामिल अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वनवाद दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वन अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल अभिमीत राज, गावां वन परिसर पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, देवरी वन परिसर पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय, वन उप परिसर पदाधिकारी गौतम कुमार दास के अलावा रणजीत प्रभाकर, रविश कुमार, शशि कुमार, कुलदीप राय, राहुल कुमार, जिलाजीत कुमार, रोशी रंजन, सुधीर बेसरा, हीरालाल पंडित सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। #highlights #jharkhand #forestoffice

Giridih, Giridih | Jul 1, 2026

MORE NEWS