हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के NH 34 पर कार सवार दबंगों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर कार सवार दबंगों ने व्यापारी को रोक कर पीटा, कार के अंदर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने भरुआ सुमेरपुर थाना में तहरीर दी है। यह जानकारी रविवार को आठ बजे मिली।