संत रविदास घाट के पास NDRF की तत्परता और बहादुरी से एक युवक की जान बचाई गई
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2025 सावन महोत्सव के शुरू होते ही काशी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस भीड़ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीमें उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गंगा घाटों पर चौबीसों घंटे सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं।