Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी संघ के सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह

Deo, Aurangabad | Aug 3, 2026

MORE NEWS

प्रशांत किशोर का यह बयान हो रहा वायरल

प्रशांत किशोर का यह बयान हो रहा वायरल

Deo, Aurangabad | Aug 3, 2026

📊 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में आज आयोजित राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नए राशन कार्ड निर्गमन, जन वितरण प्रणाली (PDS), धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति, SIR एवं अन्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

🎯 औरंगाबाद जिले की उल्लेखनीय प्रगति—
🔹 नए राशन कार्ड निर्गमन
05 अगस्त, 2026 तक निर्धारित 48,241 राशन कार्ड लक्ष्य के विरुद्ध 43,903 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 43,015 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण करते हुए जिला 91% लक्ष्य प्राप्त कर चुका है।

🔹 अनुमंडलवार उपलब्धि
📍 सदर अनुमंडल : 92% लक्ष्य प्राप्ति
📍 दाउदनगर अनुमंडल : 88% लक्ष्य प्राप्ति
🔹 जन वितरण प्रणाली (PDS)
औरंगाबाद जिले में जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानें संचालित हैं तथा एक भी रिक्ति लंबित नहीं है, जिससे लाभुकों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

🔹 सीएमआर आपूर्ति में उत्कृष्ट प्रगति
खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत 1,80,901.85 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध 1,22,941.18 मीट्रिक टन सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 1,21,375.09 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति करते हुए जिला 98.73% लक्ष्य प्राप्त कर चुका है।

🔹 SIR कार्य में प्रभावी प्रगति
जिले में कुल 14,271 अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया में 99% कार्य प्रगति दर्ज की गई है, जिससे विभागीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड निर्गमन से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, जन वितरण प्रणाली का प्रभावी संचालन, सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति तथा विभागीय योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
 साथ ही सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#Aurangabad #Bihar #FoodAndConsumerProtection #RationCard #PDS #CMR #PublicDistributionSystem
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

📊 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में आज आयोजित राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नए राशन कार्ड निर्गमन, जन वितरण प्रणाली (PDS), धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति, SIR एवं अन्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 🎯 औरंगाबाद जिले की उल्लेखनीय प्रगति— 🔹 नए राशन कार्ड निर्गमन 05 अगस्त, 2026 तक निर्धारित 48,241 राशन कार्ड लक्ष्य के विरुद्ध 43,903 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 43,015 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण करते हुए जिला 91% लक्ष्य प्राप्त कर चुका है। 🔹 अनुमंडलवार उपलब्धि 📍 सदर अनुमंडल : 92% लक्ष्य प्राप्ति 📍 दाउदनगर अनुमंडल : 88% लक्ष्य प्राप्ति 🔹 जन वितरण प्रणाली (PDS) औरंगाबाद जिले में जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानें संचालित हैं तथा एक भी रिक्ति लंबित नहीं है, जिससे लाभुकों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। 🔹 सीएमआर आपूर्ति में उत्कृष्ट प्रगति खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत 1,80,901.85 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध 1,22,941.18 मीट्रिक टन सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 1,21,375.09 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति करते हुए जिला 98.73% लक्ष्य प्राप्त कर चुका है। 🔹 SIR कार्य में प्रभावी प्रगति जिले में कुल 14,271 अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया में 99% कार्य प्रगति दर्ज की गई है, जिससे विभागीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड निर्गमन से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, जन वितरण प्रणाली का प्रभावी संचालन, सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति तथा विभागीय योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। #Aurangabad #Bihar #FoodAndConsumerProtection #RationCard #PDS #CMR #PublicDistributionSystem Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 3, 2026

🇮🇳 नशामुक्त युवा – विकसित भारत का मजबूत संकल्प | औरंगाबाद से जागरूकता का जनआंदोलन

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशनुसार औरंगाबाद जिले में "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" का भव्य शुभारंभ किया गया

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं My Bharat के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अभियान की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।

📍 मुख्य कार्यक्रम शीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जसोइया मोड़, औरंगाबाद में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

🌿 कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार नशामुक्ति विषयक पेंटिंग, मॉडल एवं नवाचार आधारित परियोजनियों का अवलोकन किया गया। 
इन रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि आज का युवा केवल अपने भविष्य को ही नहीं, बल्कि समाज की दिशा भी बदलने की क्षमता रखता है।

🪔 दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पौधा, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का भी संदेश था।

🗣️ अपने संबोधन में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि—
"भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, नवाचार, खेल, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।"
उन्होंने कहा कि नशा कभी भी शक्ति का प्रतीक नहीं हो सकता। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसकी शुरुआत भले ही जिज्ञासा या साथियों के दबाव में हो, लेकिन इसका अंत गंभीर बीमारी, आर्थिक संकट, अपराध और सामाजिक विघटन के रूप में होता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया सहित हर मंच पर नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश फैलाएँ, अपने मित्रों और परिवार को जागरूक करें तथा स्वयं उदाहरण बनकर समाज में परिवर्तन की शुरुआत करें।

🌟 वरीय उप समाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत की नींव नशामुक्त, जागरूक और जिम्मेदार युवाओं पर ही टिकी है।

📺 कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" के शुभारंभ अवसर पर दिए गए प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना।
🤝 अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं पदाधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने My Bharat Portal पर पंजीकरण कर ऑनलाइन संकल्प लिया तथा प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया।

💙 पूरे कार्यक्रम में एक ही संदेश गूंजता रहा—
"नशा छोड़ें, सपनों को नहीं।"
"स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।"
आइए, हम सभी संकल्प लें— 
✅ स्वयं नशे से दूर रहेंगे।
✅ दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
✅ अपने विद्यालय, महाविद्यालय, गाँव, मोहल्ले और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
✅ विकसित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
"युवा जागेगा, भारत आगे बढ़ेगा।
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान बनेगा।" 🇮🇳
#NashaMuktYuva #ViksitBharat #DrugFreeIndia #MyBharat #Aurangabad #Bihar #YouthPower #HealthyYouth #NashaMukti #DistrictAdministrationAurangabad #TeamAurangabad #SayNoToDrugs #DevelopedIndia
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Excise Taxation And Narcotics Control Department  Khyber Pakhtunkhwa

🇮🇳 नशामुक्त युवा – विकसित भारत का मजबूत संकल्प | औरंगाबाद से जागरूकता का जनआंदोलन जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशनुसार औरंगाबाद जिले में "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" का भव्य शुभारंभ किया गया युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं My Bharat के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अभियान की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है। 📍 मुख्य कार्यक्रम शीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जसोइया मोड़, औरंगाबाद में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। 🌿 कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार नशामुक्ति विषयक पेंटिंग, मॉडल एवं नवाचार आधारित परियोजनियों का अवलोकन किया गया। इन रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि आज का युवा केवल अपने भविष्य को ही नहीं, बल्कि समाज की दिशा भी बदलने की क्षमता रखता है। 🪔 दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पौधा, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का भी संदेश था। 🗣️ अपने संबोधन में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि— "भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, नवाचार, खेल, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।" उन्होंने कहा कि नशा कभी भी शक्ति का प्रतीक नहीं हो सकता। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसकी शुरुआत भले ही जिज्ञासा या साथियों के दबाव में हो, लेकिन इसका अंत गंभीर बीमारी, आर्थिक संकट, अपराध और सामाजिक विघटन के रूप में होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया सहित हर मंच पर नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश फैलाएँ, अपने मित्रों और परिवार को जागरूक करें तथा स्वयं उदाहरण बनकर समाज में परिवर्तन की शुरुआत करें। 🌟 वरीय उप समाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत की नींव नशामुक्त, जागरूक और जिम्मेदार युवाओं पर ही टिकी है। 📺 कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" के शुभारंभ अवसर पर दिए गए प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। 🤝 अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं पदाधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने My Bharat Portal पर पंजीकरण कर ऑनलाइन संकल्प लिया तथा प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया। 💙 पूरे कार्यक्रम में एक ही संदेश गूंजता रहा— "नशा छोड़ें, सपनों को नहीं।" "स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।" आइए, हम सभी संकल्प लें— ✅ स्वयं नशे से दूर रहेंगे। ✅ दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। ✅ अपने विद्यालय, महाविद्यालय, गाँव, मोहल्ले और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। ✅ विकसित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। "युवा जागेगा, भारत आगे बढ़ेगा। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान बनेगा।" 🇮🇳 #NashaMuktYuva #ViksitBharat #DrugFreeIndia #MyBharat #Aurangabad #Bihar #YouthPower #HealthyYouth #NashaMukti #DistrictAdministrationAurangabad #TeamAurangabad #SayNoToDrugs #DevelopedIndia Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Excise Taxation And Narcotics Control Department Khyber Pakhtunkhwa

Aurangabad, Bihar | Aug 3, 2026

🇮🇳 "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत शीतयोग कॉलेज परिसर, औरंगाबाद से आयोजित कार्यक्रम में आपका हार्दिक स्वागत है।

अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएँ, युवा, शिक्षाविद्, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सहभागी बनकर नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर नशामुक्त जीवन, स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण का संदेश देंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रतिभागियों को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ रहा है।
✨ आइए, मिलकर लें यह संकल्प— 🚫 नशे को कहें "ना"
💪 स्वस्थ जीवन को कहें "हाँ"
🌱 जागरूक युवा, सशक्त समाज
🇮🇳 नशामुक्त युवा, विकसित भारत की आधारशिला
यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का सशक्त आंदोलन है।
🎥 जुड़िए हमारे साथ इस लाइव प्रसारण में और बनिए नशामुक्त एवं विकसित भारत के इस राष्ट्रीय संकल्प के सहभागी।
📍 स्थान: शीतयोग कॉलेज परिसर, औरंगाबाद
#NashaMuktYuva #ViksitBharat #PMModi #DrugFreeIndia #MyBharat #Aurangabad #Live
Excise Taxation And Narcotics Control Department  Khyber Pakhtunkhwa

🇮🇳 "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत शीतयोग कॉलेज परिसर, औरंगाबाद से आयोजित कार्यक्रम में आपका हार्दिक स्वागत है। अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएँ, युवा, शिक्षाविद्, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सहभागी बनकर नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर नशामुक्त जीवन, स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण का संदेश देंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रतिभागियों को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ रहा है। ✨ आइए, मिलकर लें यह संकल्प— 🚫 नशे को कहें "ना" 💪 स्वस्थ जीवन को कहें "हाँ" 🌱 जागरूक युवा, सशक्त समाज 🇮🇳 नशामुक्त युवा, विकसित भारत की आधारशिला यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का सशक्त आंदोलन है। 🎥 जुड़िए हमारे साथ इस लाइव प्रसारण में और बनिए नशामुक्त एवं विकसित भारत के इस राष्ट्रीय संकल्प के सहभागी। 📍 स्थान: शीतयोग कॉलेज परिसर, औरंगाबाद #NashaMuktYuva #ViksitBharat #PMModi #DrugFreeIndia #MyBharat #Aurangabad #Live Excise Taxation And Narcotics Control Department Khyber Pakhtunkhwa

Aurangabad, Bihar | Aug 2, 2026