गुना नगर: गोविंद गार्डन और इंडस्ट्रीज एरिया में गाय के बछड़ों के कटे सिर मिले, कैंट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के इंडस्ट्रीज एरिया में 6 मार्च 2026 और गोविंद गार्डन कॉलोनी रेलवे पटरी के पास 2 अप्रैल 2026 को गाय के बछड़ों के कटे सिर मिले। गो सेवकों ने कार्रवाई न होने पर 4 अप्रैल को हनुमान चौराहे पर चक्का जाम किया। 7 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, 6 अप्रैल को घोसीपुरा निवासी 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे है। तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे।