कैराना: कांधला देहात में तालाब ओवरफ्लो होने से मकानों तक पहुंचा पानी, एक मकान की दीवार गिरी
Kairana, Shamli | Aug 11, 2026 पिछले कई दिनों से रूक—रूक कर वर्षा हो रही है। इसी के चलते कांधला देहात में तालाब ओवरफ्लो हो गया। मंगलवार शाम करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब का पानी मकानों तक पहुंच गया है, जिस कारण मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। एक मकान की दीवार भी गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। परिवार मकान के गिरने की आशंका को लेकर दहशत में हैं।