सिकंदराराऊ: फुलरई के पास लावारिस खड़ा मिला ट्रक, तांबे की सिल्लियां मिलीं गायब, माल मालिक ने कराई रिपोर्ट दर्ज
संडीला से एक ट्रक लगभग 90 लाख रुपए की कॉपर की सिलिया लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। जब वह गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो जीपीएस लोकेशन ट्रेस की तो वह सिकंदरा राऊ क्षेत्र की निकली। माल मलिक को सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित फुलरई के पास ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला जिसमें से 70 लाख रुपए कीमत की 36 कॉपर की सिल्लियां गायब थी।