कोरबा: कोरबा में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी, पिता भी घायल
Korba, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल के अनुसार, चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव