जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाला: एसीबी कोर्ट ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को वैध माना
Jaipur, Jaipur | Jun 9, 2026 जयपुर। जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को एसीबी कोर्ट-2 ने वैध माना है। कोर्ट ने मंगलवार को जोशी के उस प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने परिजनों को लिखित सूचना न देने पर गिरफ्तारी को अवैध बताया था। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी में संवैधानिक और भारतीय मापदंड की पालना हुईहै।