बेमेतरा: राजेन्द्र शर्मा बने भाजपा रायपुर शहर के जिला संगठन प्रभारी
पूर्व बेमेतरा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को भाजपा ने रायपुर शहर का नया जिला संगठन प्रभारी बनाया। यह फैसला नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह भी इस बैठक में मौजूद थे।