कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज शिवधाम कुंडेश्वर में बैनर एवं पेम्पलेट, स्टीकर्स के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।