बरकागाँव: बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पश्चिम बंगाल प्रभारी सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपना 30वां जन्मदिन बड़कागांव कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच केक काटकर मनाई। इससे पूर्व अंबा प्रसाद ने बड़कागांव महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। छात्राओं को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि बच्चियों पढ़ लिखकर समाज के लिए प्रेरणादायक बनें।