शाजापुर: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 वर्षीय बच्चे के पेट की बड़ी आंत में से गठान निकालने का किया सफल ऑपरेशन
शाजापुर के जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम द्वारा भोपाल निवासी17वर्षीय दीपांश खरे के पेट में बड़ी आंत में हो रही गठान का सफल ऑपरेशन किया गया।ऑपरेशन के द्वारा आंतों को काटकर गठान को निकाला गया। अमूमन इस प्रकार के ऑपरेशन बड़े सेंटर या मेडिकल कॉलेज में ही संभव है।जिला अस्पताल में पर्याप्त संसाधन न होने के बावजूद भी इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है।