जौनपुर: 22 साल पुराने हत्याकांड में सांसद प्रतिनिधि समेत चार दोषी ठहराए गए
22 साल पुराने बहुचर्चित हत्याकांड में जौनपुर की एडीजे/एफटीसी प्रथम अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जमीनी विवाद में आशीष मौर्या की गोली मारकर हत्या के मामले में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज मौर्या समेत चार सगे भाइयों को दोषी करार दिया गया। अदालत ने फैसला सुनाने के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दोषियों की सजा पर 26 अगस्त को सुन