बेलहर: रामनवमी चैती दुर्गा पूजा और ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Belhar, Banka | Apr 9, 2024 रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और ईद को लेकर आज बेलहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन और सीओ शशिकांत शुक्ला की उपस्थिति में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने किया। बैठक में जन प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील किया।