कांके: धुर्वा, नगड़ी और रातू इलाके में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 धुर्वा, नगड़ी और रातू इलाके में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किए हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान लगभग 940 पेटी से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। शुरुआती जानकारी में इसे नकली शराब बताया जा रहा है, जिसे रांची के ग्रामीण और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी थी।