बरियातु: पुलिस ने तीन नाबालिगों को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा
बारियातू थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन नाबालिक को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि थाना के पास एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच तीन युवक ने पुलिस को जांच करता देख भागने लगे. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके पास एक 7.6 एमएम का मेड इन अमेरिका पिस्टल बरामद किया गया l