होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने की.शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे सीओ ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि हुड़दंग मचाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.