बगहा: कश्मीर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों का शव घटना के 6 दिन बाद बगहा आज पहुंचा
कश्मीर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों का शव घटना के 6 दिन बाद उनके घर पहुंचने लगा है। श्रम मंत्रालय की ओर से शवों को कई प्रक्रिया के बाद उनके पैतृक घर भेजा जा रहा है। कुल 8 मजदूर बगहा के रहने वाले है, इसमें 4 लोगों का शव बुधवार को पहुंचा। इनमें विपिन मुखिया, अवधेश बीन, राज कुमार मुखिया, रामविलास मुखिया का शव शामिल है।