चरखारी: खरेला के ऐंचाना गांव में ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुई मारपीट, 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
महोबा के मकरबई गांव निवासी मुलिया ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को नीलेश यादव ने उसका दरवाजा घेरकर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। विरोध करने पर नीलेश, राहुल व रक्षपाल यादव लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।