विजयीपुर: घर में सोए 4 वर्षीय बच्चे को पीटने और पिता पर दाब से मारने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विजयीपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में घर में हो रहे एक 4 वर्षीय बच्चे को गला दबाकर मारने और छुड़ाने आए मासूम के पिता पर दाब से मारकर सर फोड़ देने के मामला उजागर हुआ है। इस मामले में घायल बच्चा धन्नु राम की मां संगीता देवी ने अपनी पड़ोसन अनीता देवी तथा उसके पति दिनेश राय के विरुद्ध जान से मारने तथा मारपीट की प्राथमिकी कराई है।