शामली: तितारसी में घर में घुसकर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्यालय में की शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 26, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे गांव तितारसी निवासी गौरव ने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय शामली पहुंचकर बताया कि 21 जून को गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड, मारपीट की थी और आरोपियों द्वारा बीच बचाव में आई परिवार की महिला के कान के कुंडल भी छीन लिए थे। गौरव ने आरोप लगाया कि मामले में शिकायत के बावजूद भी थानाभवन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है।