मंझनपुर: गढ़ी में सड़क किनारे मिला महिला का शव, पहचान के बाद भी हत्या की गुत्थी बरकरार, मंगला देवी हत्याकांड में पुलिस उलझी
पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान होने के बाद भी हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। महिला की शिनाख्त मंझनपुर क्षेत्र के भकतन का पूरा गांव निवासी मंगला देवी पत्नी इंदल लोधी के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार जांच में जुटी है।