रॉबर्ट्सगंज: राज्यमंत्री संजीव गोंड़, घोरावल विधायक समेत माननीयों ने पूरा किया स्व गणना का कार्य
राज्यमन्त्री संजीव गोंड़,घोरावल विधायक समेत अन्य माननीयों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे स्व गणना का कार्य पूरा किया,इस दौरान जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने माननीयों के पास जाकर उन्हें जनगणना के तहत आज से शुरू हुई भवन स्वगणना के काम को पूरा किया। इस दौरान माननीय ने लोगों से स्वगणना के माध्यम से प्रथम चरण में अपने मकान का पूरा विवरण लोगों से भरने की अपील की ।