देहरादून: बीजेपी मुख्यालय, देहरादून में शहरी विकास मंत्री डा.प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की बताई वजह
उत्तराखंड के डा.शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने विधिक राय लेने के बाद नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल एक बार फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। उन्होने बताया कि प्रशासकों की समयसीमा एक जून को समाप्त हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासकों का कार्यकाल अधिकतम तीन माह या नए बोर्ड के गठन तक बढ़ाया गया है।