आगामी पर्व रमजान और होली के दृष्टिगत बुधवार को कड़ा धाम थाना में इलाके के संभ्रांत नागरिकों के साथ अधिकारियों और पुलिस ने बैठक किया है।इस बैठक में अधिकारियों ने सर्व समाज के लोगों से कहा कि आपसी सहयोग और तालमेल के साथ सभी पर्व मनाए।लोगों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना जाएं।समस्या दिखाई दे तो फौरन पुलिस की सहायता ले सकते हैं।