अमरोहा: अमरोहा शहर में युवती के साथ छेड़छाड़ और गला दबाकर मारने की कोशिश, वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार
Amroha, Amroha | Jul 8, 2026 अमरोहा शहर में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती कुछ लोगों पर कपड़े फाड़ने, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश और गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप लगा रही है। साथ ही उसने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।