धनौरा: गजरौला में गन्ना भुगतान को लेकर संयुक्त मोर्चा का युवा किसान चिंतन शिविर आयोजित
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से भानपुर फाटक स्थित जसवंत सिंह के आवास पर युवा किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने युवा किसानों को संबोधित करते हुए गन्ना भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।