मेराल: मेराल के हासनदाग गांव में एसडीएम की औचक छापेमारी, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त
गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं भंडारण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मिल रही शिकायतों एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त तत्वों की पहचान कर सख्ती का निर्देश अधिक