कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में डॉट नाला धंसा, गड्ढे में गिरी कार
कानपुर के जाजमऊ में सरैया बाजार के पास शुक्रवार सुबह अचानक डॉट नाला का बड़ा हिस्सा धंस गया। नाले के ऊपर खड़े लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन धंसे हिस्से में कार समा गई। इससे आसपास हड़कंप मच गया। वहीं करीब 6 माह पहले भी नाले के ऊपर का बड़ा हिस्सा धंस चुका है। करीब 10 मीटर लंबाई-चौड़ाई में नाला धंसा है।