बदायूं: कादरगंज गांव के निकट बैलगाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरगंज गांव के निकट बैलगाड़ी ने बाइक सवार राम खिलाड़ी पुत्र रामदास निवासी भदसईया गांव व सीताश्री पत्नी पूरन निवासी कथरा खगेई गांव को टक्कर मार दी। जिससे सीताश्री और रामखिलाड़ी घायल हो गए। सीताश्री की हालत गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।