कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला, जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ओपी सिंह ने दी जानकारी
कासगंज जिले के एसपी हादसे की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे की जानकारी दी। और बताया कि कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई। जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। घायल भी खतरे से बाहर है। मृतक अलीगढ़ के रहने वाले है।