#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm *सोढाकोर गांव में अज्ञात चोरों ने 23 बकरे चुराए, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच*
*लाठी*। सोढाकोर गांव में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा 23 बकरे चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने बाड़े के अंदर से पूरी छांग (बकरियों के झुंड) को बाहर निकाला और गांव से दूर रेलवे पटरियों की ओर ले गए। इसके बाद बकरों को अलग-अलग कर वाहन में भरकर चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चोरी हुए बकरों में जुगत सिंह के 18 बकरे, मनोहर सिंह के 3 बकरे और ओमसिंह के 2 बकरे, कुल 23 बकरे शामिल हैं। सुबह जब चरवाहे को छांग नहीं मिली तो उसने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में बकरों की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान ग्रामीणों को छांग की बकरियां आवारा हालत में भोमियाजी मंदिर के पास बैठी म�