चांपा: भोजपुर से गांजा की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों रुपए का गांजा जब्त
जांजगीर की चांपा पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला मोंगर बाई को भोजपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 2 किलो गांजा और 450 रूपये को जब्त किया है. आरोपी महिला पिसौद गांव की निवासी है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला भोजपुर में अवैध गांजा की बिक्री कर रही।