टीकमगढ़: बस स्टैंड परिसर में बंद पड़ी पानी की टंकी, यात्रियों की प्यास बुझाने हेतु दस सालों से निशुल्क प्याऊ चला रहे समाजसेवी
शहर के बस स्टैंड परिसर में सालो से जल संकट की स्थिति है।यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई पानी की टंकी बंद पड़ी है।टोंटिया भी ग़ायब है।बस स्टैंड में पानी की समस्या को देखते हुए मानवीय संवेदना समिति के सदस्य पिछले दस सालों से प्याऊ खोलकर यात्रियों को पानी पिला रहे है।हर दिन क़रीब एक टैंकर पानी खर्च हो रहा है।