जिले के स्वास्थ्य केंद्र बुडेरा के जामुन तलैया गांव में चिकन पॉक्स फैलने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग टीमके सर्वे में 12 लोगों को चिन्हित किया है। रविवार को स्वास्थ्यकेंद्र में पदस्थ डॉक्टर रवि पुरोहित ने टीम के साथ घर-घरजाकर दवाएं बांटी। साथ ही सभी मरीजों को उनके घर मेंआइसोलेट किया गया है।