सीतामऊ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लसुडिया के समीप दर्दनाक हादसा: तीन पिकअप भिड़ीं, एक की मौत, चार घायल
मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लसुड़िया के समीप मंगलवार-बुधवार की रात सड़क हादसा हो गया, खराब पिकअप से दूसरी पिकअप में सामान शिफ्ट करने के दौरान तेज रफ्तार तीसरी पिकअप ने टक्कर मार दी,हादसे में आलोट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। सीतामऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,