सलोन: बगहा गांव में अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
4:11:2026 को 7:30 सुबह जानकारी हुई सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार राम पाल नाम के बुजुर्ग को मारी टक्कर। घायल बुजुर्ग को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से भेजा सलोन सीएचसी। सलोन सीएचसी में डॉक्टर ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय किया रेफर।