रेवदर: रेवदर में आबूराज परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब, 12 हजार श्रद्धालुओं ने 170 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की
Reodar, Sirohi | May 29, 2026 अरावली पर्वत शृंखलाओं के बीच आस्था,भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला,जब मोईवाडा मठ के महंत राज भारती के सानिध्य में आयोजित ऐतिहासिक आबूराज परिक्रमा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।करीब 170 किलोमीटर लंबी इस कठिन पदयात्रा में लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।