हसपुरा: फतेहपुर - सिहाड़ी एन एच 120 पथ पर सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, तीन घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हसपुरा थानाक्षेत्र के फतेहपुर - सिहाड़ी गांव स्थित एन एच 120 पथ में बीती देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में 5 वर्षीय बच्ची आ गई।जिसकि मौत घटना स्थल पर हो गई।पहचान फतेहपुर गांव के इन्द्र कुमार के पुत्री प्रतिक्षा कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।