कैथल: उपायुक्त प्रीति ने महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह स्थल का किया दौरा, अधिकारियों को दिए आदेश
डीसी प्रीति ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आगामी एक दिसंबर को कैथल के चंदाना गेट स्थित गैबी साहब मैदान में महाराजा शूरसैनी जयंती राज्यस्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस आयोजन में किसी तरह की खामी न रहे, अधिकारी इसके लिए गंभीरता से तैयारियों को अंतिम रूप दें।